विन्सेंट सिउला

मूल पाठ आप यहां देख सकते हैं.

मेरी दुकान में मेरे पास तीन प्रकार के वेल्डिंग/कटिंग उपकरण हैं। मेरे पास नियमित ऑक्सी-एसेटिलीन टॉर्च , एमआईजी वेल्डर और प्लाज़मा कटर है। यह कहना बेकार है कि ये सभी उपकरण महंगे हैं, इनका मूल्य लगभग 10,000.00 डॉलर है। लेकिन आप क्या कर सकते है? आपको इसकी जरूरत है। लेकिन अब नहीं। हाल में मैंने आजमाने के लिए मल्टीप्लाज़-3500 लिया और यह क्या-क्या कर सकता है, से मैं बहुत प्रबावित हुआ। एक शब्द में, सब-कुछ।

मुझे सबसे ज्यादा इसके छोटे आकार और हल्के वजन ने प्रभावित किया। आप 1.5 पाउंड के टॉर्च वजन के साथ पूरे दिन बिना थके वेल्ड और काट सकते हैं। और इसके छोटे आकार से मैं कई बहुत कम स्थानों में पहुंच सकता हूं।

मैं इस उपकरण को सचमुच इसकी गति के साथ रखता हूं। मैं इसका वैकल्पिक कनवर्टर प्रयोग करता था ताकि मैं इसे नियमित 110 वोल्ट के आउटलेट में लगा सकूं। वेल्डिंग टॉर्च को जलाने के लिए ईंधन की जरूरत होती है। और इसकी खासियत यह है कि यह आम इसोप्रोपाइल अल्कोहल प्रयोग करता है। यह न्यूनतम 40% अल्कोहल विषयवस्तु वाली कोई भी चीज प्रयोग कर सकता है। मैंने ईंधन के रूप में कुछ केनटक्की बर्बन भी प्रयोग किया है।

पहले मैंने इसे कुछ निकास पाइप काटने के लिए प्रयोग किया और इसने अच्छा, साफ-साफ काटा। फिर मैंने बिना किसी परेशानी के दो पाइपों को सामान्य स्लिप संपर्क के साथ वेल्ड किया। लेकिन निकास पाइप सरल है, कोई भी वेल्डर निकास पाइप वेल्ड कर सकता है।

उसके बाद मैंने कचरे के ढेर से टूटा निकास आकार लिए और दरार को वेल्ड करने का प्रयास किया। और मैंने दो मिनट के अंदर उसे कर दिया।

मैं उसे कुछ तांबे की जल पाइप, जो मेरे आसपास पड़ी हुई थी, सोल्डर करने के लिए भी प्रयोग किया। मैंने उसे रेडिएटर में कुछ छिद्र सोल्डर करने के लिए भी प्रयोग किया। हालांकि मैं सिफारिश करता हूं कि आप अपने रेडिएटर को सोल्डर करने से पहले टॉर्च के साथ कुछ अभ्यास करें।

मुझे ट्रेलर हिच संस्थापना करने की जरूरत थी। मैं प्रायः इस प्रकार का काम राष्ट्रीय रूप से ज्ञात ट्रेलर रेंटल कंपनी को देता हूं, लेकिन मैंने उसे स्वयं करने का निर्णय लिया।

ट्रेलर हिच 1997 पिक-अप ट्रक पर जा रहे थे। मैंने उसे निर्देशानुसार उसके स्थान पर बोल्ट कर दिया और फिर मैंने उसे उसकी जगह पर वेल्ड करने के लिए मल्टीप्लाज़-2500 प्रयोग किया। नहीं, मैंने उसे अपनी जिम्मेदारी पर वेल्ड नहीं किया, यह ग्राहक का अनुरोध था कि उसे बोल्ट के साथ वेल्ड भी किया गया हो। इसलिए कृपया कोई अश्लील शब्द नहीं।

अब मैं यह स्वीकार करने वाला पहला व्यक्ति हूं कि मैं एक अच्छा ऑक्सी-एसेटिलीन वेल्डर, लेकिन एक दुखद विद्युतीय वेल्डर हूं। मेरा मतलब मैं कर सकता हूं, लेकिन वेल्ड कूड़े जैसा लगेगा। मैं जानता हूं कि वेल्ड का सुंदर लगना जरूरी नहीं है, लेकिन मैं अपनी वेल्ड का हमेशा अच्छा दिखना चाहता था। मल्टीप्लाज़-2500 बहुत हल्का और प्रयोग में इतना सरल था कि मेरे वेल्ड अच्छे दिखते थे।

अगली चीज़ मैंने यह की कि मैंने यह देखने के लिए यह कितना अच्छा काम करता है, मैंने चीजों को काटना शुरू कर दिया। मल्टीप्लाज़-2500 काटने के लिए सादा पानी प्रयोग करता है और यह हर चीज काटता है। मैंन इसे उच्च-मिक्षित स्टेनलेस और स्टील, टाइटेनियम, एल्मिनीयम, ईंट, कंक्रीट और सेरामिक टाइल भी काटने के लिए प्रयोग किया।

हर बार यह ऐसे काटता है जैसे गर्म चाकू से मक्खन कटता है, यहां तक की ½" मोटी स्टील भी। इसकी काटने वाली लौं का एक सूई जितना पतला होना मुझे प्रभावित करता है। यदि आप चाहें, आप चीरने का सचमुच बहुत पेचीदा कार्य कर सकते हैं।

मल्टीप्लाज़-2500, चेहरे के कवच के अतिरिक्त प्रत्येक जरूरी चीज़ के साथ संपूर्ण आता है। इसके साथ, ले जाने के लिए एक केस भी आता है, ताकि आप इसे उसमें ले जा सकें। जब तक यहां 110 वोल्ट वाला अउटलेट है, आप वेल्ड और काट सकते हैं। इस अंदर हर चीज बढ़िया ढंग और सफाई से लगी हुई है और इसमें दूसरी चीज़ों के लिए भी जगह है।

यह पूर्ण एसेसरी किट के साथ आता है जिसमें कोई भी कार्य करने के लिए आपकी जरूरत की हर चीज होती है। और यदि आपको कोई भाग बदलने की जरूरत पड़े, वे शीघ्र उपलब्ध होते हैं। इसकी एकमात्र कमी है कि मैं टॉर्च के लिए लंबी तार चाहता था, पर मैंन युनिट को अपनी कार्ट पर रख लिया और यह ठीक रहा।

ऐसी एसेसरियों में टॉर्च और टॉर्च सपोर्ट को जल से लोड करने के लिए 900 कटिंग हैड और दो नोज़ल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, यदि प्रयोग करते समय टॉर्च में जल समाप्त हो जाए तो इसमें एक सुरक्षा शट-ऑफ है और एक "ओवरहीट" चेतावनी लाइट जल जाएगी।

यह वातावरण अनुकूल भी है। चूंकि मल्टीप्लाज़ 2500 को जल से ऊर्जा मिलती है, वेल्डिंग के अन्य प्रकारों की तुलना में कोई हानिकारक परिणामी उत्पाद उत्पन्न नहीं होते। कोई हानिकारक या ज्वलनशील सामग्री उत्पादित नहीं होती या इस प्रणाली का संचालन करने के लिए प्रयोग नहीं की जाती। इससे आप इसे विशेष श्वास उपकरण के बिना छोटी जगहों पर भी प्रयोग कर सकते हैं। वास्तव में, मल्टीप्लाज़-2500 का एकमात्र परिणामी उत्पाद ऑक्सीजन है।

यह ऊर्जा प्रभावी भी है। यह केवल 2.5 किवॉ. लेता है। एक 100 वॉट का बल्ब 1 किवॉ लेता है, इस प्रकार यह एक ही समय में तीन 100 वॉट के बल्ब प्रयोग करने जैसा है। इससे आप इसे कहीं भी आम जनरेटर वाले क्षेत्र में प्रयोग कर पाएंगे।

इस उपकरण का सर्वोत्तम भाग यह है कि यह सामान्य व्यक्ति के लिए वहनीय है। केवल 1699.00 डॉलर में मुफ्त लादान के साथ ये आपके दरवाजे पर आता है। यदि आप शारीरिक कार्य, वाहन संस्थापन या संशोधन या किसी भी प्रकार की वेल्डिंग या कटिंग करते हैं, आपको इस उपकरण की जरूरत है। यह जोरदार और मजबूत है और इस वर्षों तक ठीकठाक रहना चाहिए।

मल्टीप्लाज़ 2500 किट में शामिल हैं: दो (2) मल्टीप्लाज़ 2500 टॉर्च, ट्रांसफॉर्मर/ऊर्जा युनिट, ले जाने वाला बैग, एसेसरी किट, टॉर्च सपोर्ट, निर्देश नियमावली और वारंटी।

मल्टीप्लाज़-2500 विशेषताएं

मुख्य आपूर्ति वोल्टेज: 220/110* वोल्ट

लाइ फ्रीक्वेंसी: 50-60 हर्टज़

ऊर्जा उपभोग: 2.5किलोवॉट प्रति घंटा

ऊर्जा आपूर्ति आकार: 4.5" x 6.7" x 312.7"

ऊर्जा आपूर्ति वजन: 12.1 पाउंड

टार्च वजन: 1.5 पाउंड

लौं तापमान: 14,4000 फै.

वेल्डिंग प्रकार: प्लाज़मा और प्लाज़मा-आर्क

स्टील प्लेट मोटाई: 0.5 मिमी. से 10 मिमी.

शीट स्टील (~2मिमी.)

कटिंग रफ्तार: 8 मिमी./से.

वर्किंग तरल उपभोग: 10.9 क्विंटल/घंटा

एक टॉर्च भराव के साथ परिचालन का समय: 20-30 मिनट


*
वैकल्पिक कनवर्टर के साथ।

कॉपीराइट © 2000 - 2003 विन्सेंट टी. सिउला। सभी अधिकार आरक्षित।